फैटी लिवर को ठीक करने के लिए आयुर्वेदिक उपचार

फैटी लिवर को ठीक करने के लिए आयुर्वेदिक उपचार

लिवर हमारे शरीर का सबसे बड़ा और बेहद ज़रूरी अंग है। यह पाचन (digestion), मेटाबॉलिज़्म (metabolism) और शरीर से गंदे तत्व (toxins) बाहर निकालने का काम करता है। इसके अलावा यह खून को शुद्ध करता है और हमारे शरीर को ऊर्जा देता है। लेकिन जब लिवर सही तरीके से काम करना बंद कर देता है, तो उसमें धीरे-धीरे चर्बी जमा होने लगती है। इसी स्थिति को फैटी लिवर कहा जाता है। ये समस्या आजकल की गलत जीवनशैली, खराब खान-पान, मोटापा और तनाव के कारन होती हैं।

इसके लक्षण शुरुआत में दिखाई नहीं देते, लेकिन अगर इसे समय पर न समझा जाए तो यह गंभीर समस्या बन सकता है। यह क्रोनिक डिजीज जैसे की लिवर में गांठ और यहाँ तक कि लिवर फेलियर तक की स्थिति भी पैदा कर सकता है।

लेकिन अच्छी बात यह है कि फैटी लिवर की ये समस्या प्राकृतिक से की जा सकती है और ये पूरी तरह से सुरक्षित है। आयुर्वेद में natural treatments के ज़रिए न केवल लिवर को स्वस्थ बनाया जा सकता है, बल्कि समस्या की जड़ को भी दूर किया जाता है। इस ब्लॉग में हम जानेंगे कि फैटी लिवर का आयुर्वेदिक इलाज कैसे संभव है और कैसे किया जाता है। 

आयुर्वेद के अनुसार फैटी लिवर क्या है?

आयुर्वेद शरीर का बहुत ही important अंग है। लेकिन जब लिवर सही तरीके से काम नहीं करता और जब दोष बढ़ जाता है ये फैटी लिवर जैसी समस्या का कारन बनता है।

  1. जब पित्त दोष बढ़ता है, तो लिवर में गर्मी और सूजन आने लगती है।
  2. जब कफ दोष बढ़ता है, तो लिवर भारी हो जाता है और उसमें चर्बी जमा होने लगती है।

ये असंतुलन प्राकृतिक तरीके से ठीक किया जा सकता है। फैटी लिवर का आयुर्वेदिक इलाज मुख्य रूप से पित्त और कफ को दूर करने पर आधारित है।

फैटी लिवर के लिए आयुर्वेदिक दवा 

निम्नलिखित फैटी लिवर के लिए आयुर्वेदिक दवा लाभकारी मानी गई हैं:

1. आलूबुखारा-इमली का असरदार नुस्खा

2 सूखे आलूबुखारे और 4 इमली के बीज का गूदा रातभर पानी में भिगो दें। सुबह इन्हें मसलकर मिश्रण बना लें और पानी के साथ खा लें। अगर इसे 2–3 महीने तक नियमित रूप से इस्तेमाल किया जाए तो फैटी लिवर की समस्या धीरे-धीरे कम हो सकती है।

2. फैटी लिवर के लिए गन्ने का जूस

  1. ताज़ा गन्ने का रस निकालें और इसमें पुदीना, धनिया, अदरक और नींबू का रस मिलाकर पिएं।
  2. यह लिवर को ठंडक देता है, शरीर को ताज़गी पहुंचाता है और अंदर से साफ करता है।

क्यों फायदेमंद है?

  1. जमा चर्बी और toxins को धीरे-धीरे बाहर करने में मदद करता है।
  2. पाचन को दुरुस्त करता है और लिवर की कार्यक्षमता को फिर से मजबूत बनाता है।

लिवर डिटॉक्स की आसान प्रक्रिया

पहले 7 दिन

  • सुबह और शाम 1.5 चम्मच Apple Cider Vinegar गुनगुने पानी के साथ लें।
  • खाना हल्का रखें, तला-भुना और भारी भोजन से बचें।
  • आहार में ज़्यादा से ज़्यादा फल, सलाद, नारियल पानी और ताज़े जूस शामिल करें।

8वां दिन – डिटॉक्स का दिन

  • पूरे दिन उपवास करें (फास्टिंग)।
  • शाम 6 बजे तक यह मिश्रण बनाएं और पिएं:
    • अगर आप पूरी तरह स्वस्थ और मज़बूत हैं → 150 ml olive oil लें।
    • सामान्य स्वास्थ्य वाले लोग → 125 ml olive oil लें।
    • अगर शरीर कमजोर है → 100 ml olive oil लें।
    • इसमें उतनी ही मात्रा में ताज़ा मौसमी या अनानास का रस मिलाएं।
    • अच्छे से मिक्स करके धीरे-धीरे घूंट-घूंट करके पीएं।
    • इसके बाद 10 मिनट तक दाईं करवट लेकर आराम करें।

सुबह का नतीजा

  • ये लिवर डिटॉक्स की आसान प्रक्रिया है। इससे सुबह शौच करते समय आपको शरीर से जमा हुआ गंद, टॉक्सिन्स और छोटे-छोटे पथरी जैसे कण बाहर निकलते दिखेंगे।
  • इससे लिवर हल्का और साफ महसूस होता है। 

फैटी लिवर के लिए आयुर्वेदिक डाइट

फैटी लिवर की समस्या को नियंत्रित करने के लिए सही खानपान सबसे ज़्यादा ज़रूरी है और आयुर्वेद में भोजन को ही दवा माना गया है। इसलिए अगर आप को अपनाएंगे तो आप अपने आप को प्राकृतिक रूप से स्वस्थ बना सकते है।

  1. हरी सब्ज़ियाँ: लिवर से अतिरिक्त चर्बी और विषैले तत्व बाहर करने के लिए आप पालक, लौकी, तोरी, करेला जैसी हरी सब्ज़ियाँ अपने खाने में ऐड कर सकते है। 
  2. फल: पपीता, सेब, अमरूद, संतरा और अंगूर जैसे ताजे फल खाने से लिवर को ताक़त मिलती है।
  3. घर का बना सादा खाना: घर का बना सादा खाना हमइ बिमारिओ से बचाता है और फैटी लिवर जैसी समस्या से भी दूर रखता है। 

निष्कर्ष

फैटी लिवर एक गंभीर समस्या है जो तेज़ी से बढ़ रही है। ये समस्या हमारे गलत खान-पान की वजह से होती है। अगर सही समय पर इसका इलाज ना किया जाये तो ये और भी बड़ी बीमारी का कारन बन सकती है। लेकिन आप प्राकृतिक तरीके से फैटी लिवर का इलाज कर सकते है, ये पूरी तरह से सेफ है और आप घर पर ही आसानी से इसका इलाज कर सकते है। फैटी लिवर का आयुर्वेदिक इलाज लक्षणों को कम करने में मदद करता है। आयुर्वेद में नेचुरल डाइट, दवा, और बॉडी डेटोक्सिफिकेशन से लिवर को स्वस्थ बनाना संभव है। अगर आप आयुर्वेद की इन प्राकृतिक विधियों को सही तरह से अपनाएँगे, तो धीरे-धीरे लिवर हल्का, स्वच्छ और बेहतर तरीके से काम करने लगेगा। 

अगर आप ऐसे ही और प्राकृतिक इलाज के बारे में जानना चाहते है, आप Shuddigram भी जा सकते हैं, जहाँ अनुभवी आयुर्वेदिक डॉक्टर आपको प्राकृतिक समस्याओ से समाधान पाने में मदद करते है। 

आपका स्वास्थ्य हमारी ज़िम्मेदारी है — तुरंत संपर्क करें care@jeenasikho.co.in या 82704 82704 पर।

Frequently Asked Questions

Q1. फैटी लिवर क्या होता है?
जब लिवर की कोशिकाओं में ज़्यादा चर्बी जमा हो जाती है, तो उसे फैटी लिवर कहा जाता है।
Q2. क्या फैटी लिवर का आयुर्वेदिक इलाज संभव है?
आयुर्वेद में जड़ी-बूटियाँ, डाइट और योग से फैटी लिवर का सुरक्षित इलाज संभव है।
Q3. फैटी लिवर के लिए आयुर्वेदिक दवा कौन-सी है?
फैटी लिवर के लिए गन्ने का जूस एक असरदार नुस्खा मन जाता है।
Q4. फैटी लिवर जैसी समस्या से बचने के लिए हमें भोजन में क्या खाना चाहिए?
फैटी लिवर जैसी समस्या से बचने के लिए हमें भोजन में हरी सब्ज़ियाँ, ताज़े फल और घर का फ्रेश भोजन खाना चाहिए।
Q5. फैटी लिवर से हम अपना बचाव कैसे कर सकते है?
हम तनाव कम करके, शराब से दूरी रखकर, और आयुर्वेदिक डाइट से फैटी लिवर से अपना बचाव कर सकते है ।
Author:  Admin

No approved comments yet.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *