हमारा शरीर हर दिन कई तरह के भोजन और तरल पदार्थ को पचाता है। इससे शरीर में कुछ ज़रूरी तत्व बचते हैं और बाकी वेस्ट बनता है। इस वेस्ट को बाहर निकालने का सबसे अहम काम किडनी करती है। अगर किडनी ठीक से काम न करे, तो शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं, जो की किसी बड़ी बिमारी का रूप ले सकती है । ऐसे में अपनाना फायदेमंद हो सकता है।
इस ब्लॉग में हम जानेंगे कि किडनी को स्वस्थ कैसे रखें और कौन-कौन से आसान घरेलू तरीकों से हम किडनी को डिटॉक्स कर सकते हैं। इसमें हम HiiMS Shuddhigram द्वारा सुझाए गए प्राकृतिक तरीकों को भी शामिल करेंगे, जो शरीर को संपूर्ण रूप से संतुलित रखने पर ध्यान देती है।
किडनी का काम क्या होता है और यह क्यों ज़रूरी है?
किडनी शरीर का नेचुरल फिल्टर है। यह खून को साफ करने का काम करती है।
- यह टॉक्सिन्स और अनावश्यक पानी को यूरिन के ज़रिए बाहर निकालती है।
- शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का बैलेंस बनाए रखती है।
- यह शरीर में ब्लड प्रेशर को सामान्य रखने में मदद करती है।
अगर किडनी थक जाए या उस पर ज्यादा भार पड़ने लगे, तो थकान, यूरिन में जलन या शरीर में सूजन जैसी दिक्कतें शुरू हो जाती हैं। इसीलिए समय-समय पर किडनी डिटॉक्स टिप्स अपनाना ज़रूरी हो जाता है।
किडनी को डिटॉक्स करने की ज़रूरत कब होती है?
अगर आपको ये लक्षण नजर आएं, तो किडनी को आराम देने की ज़रूरत है:
- बार-बार यूरिन में जलन
- पैरों और चेहरे में हल्की सूजन
- बार-बार थकावट
- हाई ब्लड प्रेशर
- यूरिन में बदबू या रंग में बदलाव
ये सभी संकेत हैं कि किडनी पर भार बढ़ गया है। ऐसे में घरेलू उपाय और आयुर्वेदिक जीवनशैली अपनाना ज़रूरी हो जाता है।
किडनी डिटॉक्स के 8 नेचुरल तरीके
- अधिक मात्रा में पानी पीना
पानी सबसे सस्ता और आसान तरीका है किडनी को साफ रखने का। दिन में 8 से 10 गिलास सादा पानी पीने से शरीर के सारे अनावश्यक तत्व यूरिन के ज़रिए बाहर निकल जाते हैं। - सुबह खाली पेट ‘मैजिक वाटर’ लें
आचार्य मनीष जी द्वारा बताया गया ‘मैजिक वाटर’ सुबह खाली पेट पीना बहुत फायदेमंद माना गया है। यह पेट की गैस और शरीर की एसिडिटी को शांत करता है। साथ ही यह किडनी की सफाई में भी सहायक हो सकता है। - ग्रीन जूस को रोज़ाना की आदत बनाएं
पालक, लौकी, आंवला, धनिया और एलोवेरा से बना ग्रीन जूस एक नेचुरल जूस है जो शरीर को ठंडक देता है और यूरिन साफ रखने में मदद करता है। इसे रोज़ सुबह पीने से शरीर हल्का लगता है। - DIP डाइट अपनाएं (Acharya Manish Ji की सलाह)
DIP Diet का मतलब है – Discipline and Intelligent Person’s Diet। यह एक सरल और प्राकृतिक भोजन का तरीका है जिसमें दो प्लेट का कांसेप्ट होता है।
Plate 1 में मौसमी फल और सलाद शामिल होते हैं।
Plate 2 में बाजरा, ज्वार जैसे मोटे अनाज या साधारण घर का बना हल्का खाना होता है।
इससे शरीर को आराम मिलता है और पाचन भी सुधरता है, जिससे किडनी पर भार कम होता है। - प्रोसेस्ड फूड और नमक से दूरी
बाजार में मिलने वाले पैकेट वाले स्नैक्स, ज़्यादा नमक और तले हुए भोजन से किडनी को परेशानी हो सकती है। इसकी जगह घर का बना सादा खाना खाना ज़्यादा बेहतर रहता है। - आयुर्वेदिक काढ़ा – किडनी काढ़ा का सेवन करें
HiiMS Shuddhigram का ‘G.F.R Powder‘ एक हर्बल काढ़ा है जिसमें Gokhru, Kasni, & Punarnava जैसे नेचुरल तत्व होते हैं। इसे रोज़ पीने से मूत्र मार्ग की सफाई में मदद मिलती है। - किडनी डिटॉक्स थेरेपी अपनाएं
अगर आप शरीर की अंदर से सफाई चाहते हैं, तो आप HiiMS Shuddhigram, आयुर्वेदिक हॉस्पिटल पर जाकर Kidney Detox Therapy ले सकते हैं। इसमें आपको हर्बल औषधियां, पंचकर्म, ग्रीन जूस, DIP Diet, Magic Water और योग जैसी चीजें मिलती हैं। यह एक संपूर्ण प्रक्रिया होती है जो किडनी को आराम देती है। - नियमित योग और प्राणायाम करें
वज्रासन, भुजंगासन, और प्राणायाम जैसे अनुलोम-विलोम से पेट और किडनी पर हल्का दबाव बनता है जिससे उनका काम अच्छा होता है।
किडनी को स्वस्थ कैसे रखें: आसान घरेलू टिप्स
- रोज सुबह गुनगुना पानी पिएं।
- रात को हल्का और जल्दी खाना खाएं।
- समय पर यूरिन पास करें, यूरिन रोककर न रखें।
- ताजे फल और सब्ज़ियों को अपने भोजन में शामिल करें।
कब डॉक्टर से संपर्क करें?
अगर आपको ये समस्याएं लगातार बनी रहें –
- यूरिन बार-बार आना और रुक-रुक कर आना।
- यूरिन में झाग या खून दिखना।
- चेहरे, आंखों या टांगों में सूजन।
- लगातार हाई ब्लड प्रेशर।
तो आप आयुर्वेदिक डॉक्टर से सलाह ज़रूर लें।
निष्कर्ष
अगर आप जानना चाहते हैं कि किडनी को स्वस्थ कैसे रखें, तो सरल तरीका यह है कि आप प्राकृतिक और घरेलू किडनी डिटॉक्स टिप्स अपनाएं। रोज़ाना DIP डाइट, ताज़ा ग्रीन जूस, योग और प्राणायाम के साथ-साथ सुबह खाली पेट Magic Water पीना आपकी किडनी के लिए लाभकारी होता है। इन आदतों से न केवल आपकी किडनी ठीक रहेगी, बल्कि आपका पूरा शरीर भी ताजगी और ऊर्जा से भर जाएगा।
अगर आप अपनी किडनी को नेचुरल तरीके से स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो आज ही किडनी डिटॉक्स टिप्स अपनाना शुरू करें। सही खानपान और आयुर्वेदिक उपायों से आप अपनी किडनी की देखभाल कर सकते हैं और लंबे समय तक स्वस्थ रह सकते हैं।
HiiMS Shuddhigram के अनुभवी आयुर्वेदिक डॉक्टर्स से सलाह लेकर अपने लिए सही किडनी डिटॉक्स प्लान बनाएं और अपने जीवन में प्राकृतिक स्वास्थ्य को बढ़ावा दें।
Name: Irfan khan
Phone: 9755645928
Disease: Mere kamar ke nichle hisse me dard rahta hai jisse mujhe dar hai ki kahi ye kidney disease to nahi?
Comment:
Aap mujhe batayen ki mai kaise ghar me rah kar bhi apna weight kaise loose karun or kamar ke nichle hisse me jo dard hai ise kaise thik karun
Name: Tarun Goswami
Phone: 7983541135
Disease: Diabetes
Comment:
I am suffering from diabetes from 2011. And I want to reverse my diabetes by natural method and also to cure any other complications. I am also consuming Alocohol & smoking. Suggest me the right way.
Name: Tarun Goswami
Phone: 7983541135
Disease: Diabetes
Comment:
I am suffering from diabetes from 2011. And I want to reverse my diabetes by natural method and also to cure any other complications. I am also consuming Alocohol & smoking. Suggest me the right way.